Breaking News

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए जाने की मांग….

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर : : तुलसीपुर – महंगाई के इस दौर में कामर्शियल व पांच किग्रा वाले गैस सिलिंडरों में की गई बढोत्तरी पर पुनर्विचार करने की मांग उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने की है।
महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडरों के दाम बढ़ने का सीधा असर होटल,रेस्टोरेंट,खोमचे व रेहड़ी पटरी पर खाने पीने की वस्तुएं बेचने वालों पर पड़ेगा। जिसके चलते उनकी लागत बढ़ जाएगी आय एवं ग्राहक भी प्रभावित होंगे।
अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि खान-पान का कारोबार करने वालों की चिंता बढ़ गई है ऐसे में छोटे व ठेले वालों का व्यापार बन्द होने के कगार पर है।ऐसे कारोबार करने वालों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार व पेट्रोलियम कम्पनियों को मूल्यों में बढोत्तरी पर पुनर्विचार करना चाहिए तथा पाँच किग्रा वाले छोटे सिलिंडरों सब्सिडी जारी रखी जाए या बढ़ाई जाए,कामर्शियल सिलिंडरों के दामों में कमी की जाए व छोटे व्यापारियों को कनेक्शन लेने पर छूट व अतिरिक्त सब्सिडी की सुविधा दी जाए।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *