Jdnews Vision….
लखनऊ। 16 सितम्बर,: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर यज्ञ, भजन एवं प्रवचन का आयोजन अत्यन्त हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। यज्ञ का ब्रह्मत्व वेदाचार्य डॉ0 निष्ठा विद्यालंकार ने किया साथ ही अपने उद्बोधन में कहा कि ओजोन परत पृथ्वी के लिए एक सुरक्षा कवच है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पैराबैंगनी (अल्ट्रावायलेट) किरणों को रोकती है, इसके संरक्षण का एकमात्र विकल्प यज्ञ ही है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य यज्ञमान का दायित्व सपत्नीक रामेन्द्र देव वर्मा ने निभाया।

इस अवसर पर आचार्य विमल आर्य ने कहा कि ओजोन परत इंसानों, जानवरों और पौधों को सूर्य की खतरनाक पैराबैंगनी किरणों से बचाती है, इसका संरक्षण हम सबका दायित्व है और यज्ञ की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में सृष्टि वसु आर्य, उर्मिला आर्या और डॉ0 अन्जू आर्या ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुसुम वर्मा, रमेश चन्द्र आर्य, आचार्य अग्निव्रत, डोरी लाल, डॉ0 वीना आर्या, वीरेन्द्र सक्सेना, बी0सी0 पाठक, एस0के0 सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
Jd News Vision