Breaking News

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न…

Jdnews Vision….

लखनऊ : : जिला प्रशासन, लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं संलग्न कार्ययोजना के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा दिवस- एक आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनीता अग्रवाल, पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग, लखनऊ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, मानवता, सद्भाव एवं सकारात्मक सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण , उपस्थित सदस्यों एवं छात्र – छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम की कॉलेज नोडल अधिकारी एवं संयोजिका डॉ. नौमिता गवन, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग एवं कार्यक्रम की सह-संयोजिका डॉ. अल्पना बाजपेई, सहायक आचार्या, इतिहास विभाग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, लखनऊ के निर्देशों के अनुरूप सेवा एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

About admin

Check Also

संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट हों पीडीए : श्यामलाल पाल…

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता…. – सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बांसगांव विधानसभा के चवरियां में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *