Breaking News

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की नंदनी नगर की जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा….

Jd news Vision….

रिपोर्टर सुवेश कुमार

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के बैनर तले नंदिनी नगर जिले की जिला बैठक बभनजोत ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रांत सह मंत्री धीरेश्वर , संगठन मंत्री दीपेंद्र प्रताप गोंडा, जिला मंत्री पंकज सिंह, जिला अध्यक्ष विजय किशोर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सोनी तथा सह मंत्री सुनील निषाद सहित जिले और विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

About admin

Check Also

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा…

Jdnews Vision….. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन के बाद सीएम ने गायों-गोवंश को खिलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *