Breaking News

खलासी व अज्ञात चालक पर ट्रालर व नकदी लेकर फरार होने का मुकदमा दर्ज…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

संतोष कुमार गुप्ता…
गोरखपुर /गजपुर बाजार ::गगहा क्षेत्र के गजपुर निवासी एक ट्रालर मालिक ने अपने खलासी पर ट्रालर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर खलासी समेत अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजपुर निवासी राजेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका ट्रालर बिहार से बालू ढुलाई का कार्य करता है। 20 मई को ट्रालर खड़ा कर चालक व खलासी अपने-अपने घर चले गए थे। आरोप है कि 25 मई की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खलासी सत्यपाल यादव निवासी गहना, हलधरपुर (मऊ) उनके पास पहुंचा और बताया कि वह अपने गांव के एक चालक को साथ लेकर आया है तथा बालू लादने के लिए बिहार जाना है।
पीड़ित के अनुसार खलासी ट्रालर के साथ 30 हजार रुपये नकद लेकर चला गया। रास्ते में ट्रालर में 17,800 रुपये का डीजल भी भरवाया गया, जिसका भुगतान मालिक ने आनलाइन किया। इसके बाद कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ समय बाद मोबाइल भी स्विच आफ हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी ट्रालर और खलासी का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की शिकायत जनसुनवाई में किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में ट्रालर मालिक का खलासी के ही वाहन लेकर जाने की बात सामने आई थी। बृहस्पतिवार को गगहा थाने में खलासी सत्यपाल यादव तथा अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *