Jdnews Vision….
(राघवेंद्र मिश्रा )
….मैनेजिंग एडिटर…..
विशाखापट्टनम: : वेंकटपद्मा हॉस्पिटल के डीएनबी रेजिडेंट्स ने आज विशाखापट्टनम में आयोजित एनएनएफ (NNF) क्विज के डिविजनल राउंड में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गुंटूर मेडिकल कॉलेज, मेडिकोवर हॉस्पिटल, एमआईएमएस, कटुरी मेडिकल कॉलेज, वेंकटपद्मा हॉस्पिटल, रंगराया मेडिकल कॉलेज, आंध्र मेडिकल कॉलेज, आश्रम मेडिकल कॉलेज तथा एनआरआई मेडिकल कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वेंकटपद्मा हॉस्पिटल के डीएनबी रेजिडेंट्स की इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता टीम को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
— डॉ. एम. वेंकटेश्वर राव
वेंकटपद्मा हॉस्पिटल
Jd News Vision