Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.): : एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार…
*बडी पार्किग व्यापार विहार से किया गया एक्टिवा बरामद*।
*तारबाहर पुलिस की तत्परता से एफआईआर के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीचंद भाभानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह कृष्णा ट्रेडिंग के नाम से व्यापार विहार मे किराना दुकान का संचालन करता हूं दिनांक 20.08.2026 को रोज की तरह अपने एक्टीवा क्रमांक डच्19डच्2241 से अपने दुकान कृष्णा ट्रेडिंग व्यापार विहार गया था सुबह करीब 10.30 बजे अपने एक्टीवा को बड़ी पार्किंग में खड़ी किया था दोपहर करीबन 01.00 बजे देखा तो गेरी एक्टीवा खड़ी किये स्थान पर नहीं था आसपास पता तलास किया पता नही चला कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति त्रिवेणी भवन के आस पास में घूम रहा है संदेही सुनील कुमार श्रीवास को पकडकर पूछताछ किया गया जो बताया कि दिनांक 20.08.2026 को व्यापार विहार बडे पार्किग के पास से काले कलर का एक्टिवा चोरी करना बताये। आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो घटना करना स्वीकार किये। आरोपी के कब्जे से एक्टीवा क्रमांक MP19 2241 को जप्त कर आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में म.प्रआर 595 सरोज खलखो, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।
Jd News Vision