Breaking News

बाईक चोरो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार* 

Jd news Vision….

बिलासपुर (छ.ग.)  : : बाईक चोरो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार….

ACCU एवं सिविल लाइन थाना की संयुक्त कार्यवाही

आरोपियों द्वारा तीन थाना क्षेत्र बिल्हा, सिरगिट्टी सिविल लाइन में की गई थी 03 मोटर साइकिल ,स्कूटी की चोरी

*मोटर सायकल चोरी करने वाला एवं खरीददार सहित 04 आरोपी गिरफतार*

*बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के पास आरोपियों को किया गया गिरफतार*

 

*चोर गिरफ्तार आरोपी -*

1- दुर्गेश निषाद पिता अशोक निषाद उम्र 23 साल निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा

2- ईश्वर निषाद पिता विजय निषाद उम्र 19 साल निवासी लाल खदान केवटपारा, थाना तोरवा

*खरीददार आरोपी:-*

3. आशुतोष कुमार मिरी पिता संतोष मिरी उम्र 29 साल निवासी गणेश नगर नया मस्जिद के पास चुउहियापारा, थाना सिरगिट्टी

4. लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविन्दा पिता प्रमोद विश्वकर्मा उम्र 29 साल लाल खदान के पास थाना तोरवा,

*मशरूका :*

1- सफेद एक्टिवा स्कूटी CG 10 JD 3517 किमती 10000रू

2- डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 10 EE 2063

3- मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-10 बीएन1522

*विवरण* – इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक दास मानिकपुरी पिता प्रकाश दास उम्र 29 साल निवासी सिंधी कॉलोनी मसानगंज द्वारा थाना उपस्थित आकर दिनॉक 25.08.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रात्रि 9 बजे यह अपनी सफेद एक्टिवा 3जी स्कूटी क्रमांक CG 10 JD 3517, कीमत 10,000 रुपये को बिलासा छात्रावास के सामने शीतला माता मंदिर के पास खड़ी किया था रा्त्रि करीबन 11:30 बजे वापस आने पर इसकी स्कूटी को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था जो मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति चोरी किए गए वाहनों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन रोड तरफ बेचने की फिराक में घुम रहे है जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया गया जिनके द्वारा दिये गये मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एसीसीयू टीम व थाना सिविल लाईन पुलिस सयुक्त रूप से आरोपी दुर्गेश निषाद एवं ईश्वर निषाद को घेराबंदी कर पकडा गया जिससे पुछताछ करने पर बताया कि दिनॉक 21-06-2026 को दगौरी बिल्हा से काला लाल रंग का मोटर सायकल डिलक्स क्रमॉक सीजी-10 ईई-2063 को चोरी किय कुछ दिन चलाने के बाद लक्ष्मण विश्वकर्मा के पास बेचना दिये फिर वर्ष 2023 में बिलासा छात्रावास के पास मंदिर के बगल से एक सफेद रंग का एक्टिवा स्कूटी क्रमॉक सीजी-10 जेड 3517 को चोरी किये जिसे आशुतोष कुमार मिरी के पास बेचना बताये और तोरवा चुचुहियापारा ओवर ब्रिज के नीचे काला रंग का मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-10 बीएन1522 को चोरी किये जिसे ईश्वर निषाद स्वय उपयोग कर रहा है बताये इस प्रकार मोटर सायकल चोर एवं खरीददारो के खिलाफ अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनॉक 30-06-2026 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

About admin

Check Also

दिशा मैदान के लिये घर के पीछे गई नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर ( छ.ग. ) दिशा मैदान के लिये घर के पीछे गई नाबालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *