Jdnews Vision….
….सुरेन्द्र कुमार वर्मा…..
नेपाल प्रवास के प्रथम दिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नेपाल की वरिष्ठ राजनेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री आदरणीया शान्ता मानवी जी से शिष्टाचार भेंट हुई। उनके साथ नेपाल की राजनीति, सामाजिक सरोकारों तथा भारत-नेपाल के पारस्परिक संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
प्रवास के दौरान भक्तपुर स्थित रॉम्बस सेकेंडरी स्कूल का भ्रमण भी किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के साथ नेपाल की शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर उपयोगी चर्चा हुई। इसके साथ ही नेपाल के किसान भाइयों से मुलाकात कर कृषि व्यवस्था, खेती-किसानी की चुनौतियों तथा किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
भारत और नेपाल के संबंध सदियों पुराने और आत्मीय हैं। यह रिश्ता संस्कृति, शिक्षा, कृषि, परंपरा और आपसी भाईचारे की मजबूत नींव पर आधारित है। इस प्रवास का उद्देश्य इन्हीं संबंधों को और प्रगाढ़ करना तथा दोनों देशों के किसानों और युवाओं के अनुभवों से सीखना है।
Jd News Vision