आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण, सीपीआर का कराया व्यावहारिक अभ्यास

Jdnews Vision…

….संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर : : आपदा प्रबंधन और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को शाही ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से तथा 11वीं बटालियन एनडीआरएफ (गोरखपुर) के दिशानिर्देशन में एक दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमपी इंटर कॉलेज, गोरखपुर के एनएसएस के चयनित स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने आग लगने, भूकंप, सड़क दुर्घटना और बाढ़ जैसी आपदाओं के समय बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों की मदद करने के तरीके भी बताए गए। इसके अलावा सीपीआर देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में तत्काल प्राथमिक सहायता देने की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. शिव शंकर शाही ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आपदा के समय प्रशिक्षित एवं जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुधीर सिंह सहित टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में डॉ. सीमा शाही, डॉ. प्रतीक शाही, संजय सिंह, रितेश सिंह, विकास कुमार, विजय प्रताप सिंह, रागिनी दीक्षित एवं अनंत पाल आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *