Breaking News

संगठित रूप से 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने वाले जुवारियो के विरूद्ध थाना चकरभाठा पुलिस का प्रहार

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.): संगठित रूप से 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने वाले जुवारियो के विरूद्ध थाना चकरभाठा पुलिस का प्रहार

*ग्राम पिरैया अरपा नदी के किनारे जमी थी टेंट लगाकर जुए की महफ़िल*

*ग्रामीण वेशभूषा में पुलिस रेड कार्यवाही*

*04 जुवारियो को किया गया गिरफ्तार*

*आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 15730 रूपये , 52 पत्ती ताश ,एक नग प्लास्टिक का बोरी फट्टी , 01 नग तिरपाल पीले रंग, मोटर सायकल होन्डा SP साइन ,04 मोबाईल्, 01 कुल जुमला रकम 95730 रूपये जप्त*

*गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।* *

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

 

1 .मलेश साहू पिता रामभरोस साहू उम्र 25 साल

 

2. संदीप भारद्वाज पिता साहेब लाल भारद्वाज उम्र 26 साल

 

3. साहिल घोषले पिता सोनदास घोषले उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर

 

4. चंद्रप्रकाश भार्गव पिता शिवनारायण भार्गव उम्र 42 साल साकिन दुर्गडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.

 

*जप्त मशरूखा-*

नगदी रकम 15730 रूपये , 52 पत्ती ताश,एक नग प्लास्टिक का बोरी फट्टी , 01 नग तिरपाल पीले रंग, मोटर सायकल क्रं CG 10 BY 6140 होन्डा SP साइन एव 03 नग विवो कंपनी का मोबाईल्, 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल कुल जुमला रकम 95730 रूपये

 

*विवरण* :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में संगठित अपराधों को संचालित कर रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. उक्त निर्देश के परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) राजेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरी. भावेश शेंडे को मुखबिर के माध्यम से दिनांक 18.08.2026 को ग्राम पिरैया अरपा नदी के किनारे टेंट झिल्ली लगाकर अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से हार जीत का जुआ खिलवाने खेलने की सूचना प्राप्त हुई सूचना तस्दीक अग्रिम कार्यवाही हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्रामीण वेशभूषा में रवाना कर मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां जुवारी 52 पत्ती ताश से रूपए पैसे का दाव लगाकर हार जीत नामक जुआ खेल रहे थे जिसमें से कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए घेराबंदी कर पकड़े गए जुवारियन के नाम पता पूछने पर अपना नाम मलेश साहू पिता राम भरोस साहू उम्र 25 साल, 02. संदीप भारद्वाज पिता साहेबलाल भारद्वाज उम्र 26 साल ,03. साहिल घोषले पिता सोनदास घोषले उम्र 19 साल तीनो साकिनान ग्राम पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर 04. चंद्रप्रकाश भार्गव पिता शिवनारायण भार्गव उम्र 42 साल साकिन दुर्गडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. का रहने वाला बताएं जुवारियान के पास फड़ से कुल नगदी रकम 15730 रुपए ,52 पत्ती ताश ,एक नग प्लास्टिक का बोरी फट्टी , 01 नग तिरपाल पीले रंग, मोटर सायकल क्रं CG 10 BY 6140 होन्डा SP साइन एव 03 नग विवो कंपनी का मोबाईल्, 01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल कुल जुमला रकम 95730 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया उक्त आरोपियो से पूछताछ करने पर संगठित रूप से जगह बदल – बदल कर अन्य फरार आरोपियों के साथ जुआ खेलवाना खेलना स्वीकार किए मामले में संगठित रूप से जुआ खेलते पाये जाने पर धारा 112 BNS जोडी गई, आरोपियो का कृत्य धारा 3(2) जुआ छ.ग. प्रतिषेध अधिनियम 2022 व धारा 112 बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिनको माननीय न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया।

आमजनों से अपील किसी भी अपराध/अवैध कार्य की सूचना तत्काल 112, पुलिस कंट्रोल रूम , थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *