Jdnews Vision
बिलासपुर (छ.ग.)’’ थाना सिरगिटटी पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार….
’’ आरोपी द्वारा रात्रि मे दुकान का ताला तोेडकर किया था सामान चोरी ….
’’ आरोपी के कब्जे से चोरी की मश्रुका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया….
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.08.2026 रात्रि 09ः00 बजे अपना दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था दिनांक 24.08.2026 के सुबह 08ः00 बजे अपना दुकान खोलने आया तो देखा दुकान के शटर का ताला नही लगा था अंदर जाकर देखा तो गल्ला मे रखे पैसा व राशन सामान जुमला 3500 रुपये को चोरी कर ले जाने के संबध मे दिनांक 26.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरत को देखते हुये उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर संदेहियो से बारिकी से पुछताछ की जा रही थी इसी दौरान आरोपी राहुल महतो पिता दिनेश महतो उम्र 26 साल निवासी भवानी नगर से बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपी के कब्जे से चेारी की मश्रुका बरामद कर 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
Jd News Vision