Breaking News

संवाद एवं समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

Jdnews Vision….

 

संतोष  कुमार गुप्ता….

गोरखपुर : : संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के तत्वावधान में रविवार को कौड़ीराम में स्थित एक मैरेज हॉल में, कौड़ीराम,गगहा, बड़हलगंज एवं गोला ब्लॉक की एक वृहद संगठनात्मक संवाद एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को नया विस्तार देना, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी (AICC) पर्यवेक्षक व महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे सह पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद कमांडो कमाल किशोर एवं अशोक सिंह थे। मुख्य अतिथि ने नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं का यह अपार उत्साह और जनता का अटूट विश्वास ही कांग्रेस की असली ताकत है। जब संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा, तभी हम जनता के मुद्दों को और अधिक प्रखरता से उठाकर उनकी आवाज़ बन सकेंगे। बैठक को कमल किशोर कमाण्डो, अशोक सिंह,सदल प्रसाद, स्नेहलता, निर्मला पासवान सहित तमाम लोग ने सम्बोधित किया।

 

 

संचालन संदीप गोरखपुरी ने किया। बैठक में शहर उपाध्यक्ष अभिषेक राय गांधी ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों का साल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में दस लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।

 

उक्त कार्यक्रम में डॉ बी एस सिंह, डॉ एखलाक अहमद, जय नारायण यादव,युवा जिला अध्यक्ष सूरज यादव,विजय राय, सुभाष दास, गया प्रसाद, जीतबंधन प्रसाद,मन्टू त्रिपाठी कौड़ीराम ब्लाक अध्यक्ष गोपाल पांडेय, गगहा ब्लॉक अध्यक्ष वरुण सिंह, बड़हलगंज अध्यक्ष कन्हैया ओझा और गोला अध्यक्ष श्रवण यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *