Breaking News

सास के कहने पर दामाद ने अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट… दे दिया जहर…

Jdnews Vision….

आगरा  : :  यहाँ से एक हैरान और दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सास ने अपने दामाद के साथ बेटी को भेजने के लिए मां को मार डालने की शर्त रख दी। सास ने कहा कि पहले अपनी मां को मार दे तभी अपनी बेटी को तेरे साथ ससुराल भेजूंगी।

हैरानी की बात ये है कि सास के ऐसा कहने पर बेटे ने सच में अपनी मां को सब्जी में जहर मिलाकर खिला दिया। जहर की वजह से मां की हालत बिगड़ गई। परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पिता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना आगरा थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के रहने वाले रनवीर ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे ने छोले की सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां को खिला दिया। इससे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। उनकी हालत देख घरवाले घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे सब्जी में जहर खिलाने की पुष्टि हुई। रनवीर ने बताया कि जब उन्होंने बेटे से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली उसकी सास ने यह जहर की पुड़िया उसे दी थी। उसकी सास ने कहा था कि अपनी मां को मार दो। तभी वह अपनी बेटी को उसके साथ ससुराल भेजेगी।

सास द्वारा ऐसी शर्त रखे जाने पर बेटे ने विरोध करने की बजाए स्वीकार कर लिया। सास ने उसे जहर की पुड़िया भी मुहैया कराई। सास से जहर की पुड़िया लेकर बेटा अपने घर आया और सब्जी में जहर मिलाकर अपनी मां को खिला दिया। इस घटना के बारे में सुन हर कोई दंग है। लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हो रही है कि अपनी ही कोख से पैदा हुए बेटे को अपनी मां का जरा भी ख्याल नहीं आया। उसने सास के कहने पर अपनी मां को जहर दे दिया। पिता रनवीर ने बताया कि फिलहाल राममूर्ति का जीआर अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने इस मामले में गहराई से जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटी के जन्म के बाद पत्नी को लेने पहुंचा था युवक

युवक की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रेग्नेंट होने पर उसकी पत्नी अपने मायके गई। तब भी पति और पत्नी के परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष एक-दूसरे से लड़ गए थे। मामला थाने तक भी पहुंच गया था। तब युवक की सास ने बेटी को मायके नहीं भेजने का आरोप लगाया था। फिर थाने से ही युवक की पत्नी को मायके भेजा गया था। बीते दिनों पत्नी द्वारा बेटी को जन्म देने के बाद युवक उसे अपने घर लाने के लिए गया तो सास ने भेजने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने पत्नी को ले जाने की जिद की तो सास ने उसके सामने मां को मार डालने की शर्त रख दी।

About admin

Check Also

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत झारखंडी सरोवर में हुआ श्रमदान

Jdnew Vision….   प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चल रहे स्वच्छता अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *