Jdnews Vision…
Santosh kumar
कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब रध्वज उर्फ़ महंथ सिंह ने अपने पांडेपार स्थित आवास पर स्वर्गीय रविंद्र सिंह की 47 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय रविंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रविंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री महंथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रविंद्र सिंह एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों की सेवा की और सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके आदर्श एवं विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियां सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगी।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रविंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, श्रवण यादव, मानवेंद्र सिंह, रोहन मिश्रा, धर्मराज मिश्रा, अनिल, अमित ध्वज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Jd News Vision