Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत…

Jdnews Vision…

संतोष  कुमार गुप्ता…

कौड़ीराम : : बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के जीरो प्वाइंट के पास स्थित एक आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के कानापार गांव निवासी सोनू पुत्र सूर्यनाथ उम्र 21 वर्ष कौड़ीराम में रहकर किन्नरों की गाड़ी चलाता था। तीन माह पूर्व उसने शीला किन्नर से विवाह कर लिया था। शीला किन्नर के अनुसार बुधवार/गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसमें हाथापाई भी हुई।

सोनू शीला किन्नर से पैसे व गाड़ी लेने के लिए दबाव बना रहा था, मनाकरने पर उसने जान देने की बात कही। शीला किन्नर कमरे से बाहर निकल आई, थोड़ी देर बाद उसने जाकर देखा तो सोनू दुपट्टे का फंदा डालकर लटक गया था।

मौके पर बांसगांव थानाध्यक्ष विशाल सिंह, फोरेंसिक टीम कौड़ीराम चौकी पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *