Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता….
उरुवा बाजार/गोरखपुर:: नगर पंचायत उरुवा बाजार में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार क्षेत्र का प्रसिद्ध बाजार है। यहां दूर-दराज से सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
बाजार के सामने डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज भी स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं का आना-जाना होता है। लेकिन बरसात के दिनों में इस मैदान की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। पूरे मैदान में जलभराव, कीचड़ और गंदगी के कारण दुकानदारों, ग्राहकों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
नगर पंचायत प्रशासन से विनम्र अपील है कि मैदान का समतलीकरण कराकर जल निकासी की उचित एवं स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि व्यापारियों, आम जनता और छात्र-छात्राओं को इस समस्या से राहत मिल सके।
जनता की समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान जाना जरूरी है।
#उरुवा_बाजार #नगर_पंचायत_उरुवा_बाजार #गोरखपुर #जलभराव #जनसमस्या #साप्ताहिक_बाजार
Jd News Vision