Breaking News

सेवानिवृत्त रक्षा मंत्रालय कर्मी स्व. अशोक दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि….

Jdnews Vision

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम: :  क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह ने ग्राम पंचायत वस्तुपार निवासी रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त स्वर्गीय अशोक दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने स्व. अशोक दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विशाल ध्वज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अशोक दुबे का जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान स्वर्गीय अशोक दुबे के पुत्र शुभम दुबे ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, सूरज दुबे, हरिनंदन सिंह ,श्रवण यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *