Jdnews Vision….
बिलासपुर, 7 सितंबर : : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितंबर को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासा देवी केंवट विमानतल, बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2.20 बजे कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, सरकंडा पहुंचेंगे। साव दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, जनसेवा से जुड़े प्रयासों और प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यशाला के बाद उप मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे बिलासा देवी केंवट विमानतल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Jd News Vision