Jdnews Vision….
दिनांक 07/09/26 को थाना सीपत में गणेश उत्सव समितियों की मीटिंग ली गई जिसमें आसपास के गणेश उत्सव समिति के सदस्य, गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, प्रेस मीडिया के प्रतिनिधि* *उपस्थित रहे मीटिंग में सभी समिति के सदस्यों को स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया गया कि – (1)संपूर्ण गणेश उत्सव के दौरान शांति पूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाया जाए ।*

( *2) गणेश पंडाल रोड में न लगाए गणेश पंडाल लगाने से आवागमन बाधित न हो आने जाने वाले को असुविधा न हो।*
*(3) बिजली का कनेक्शन वैध तरीके से लें और अच्छे से उसकी जाँच कर लें कि वह सुरक्षित हो विद्युत करेंट से जनहानि न हो।*
*(4) साउंड सिस्टम बजाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन का पालन कर निर्धारित डेसिबल में और निर्धारित समय अनुसार ही साउंड सिस्टम का उपयोग करें डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।*
( *5) भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के लिए साफ सुथरी छबि वाले अपने ऐसे वालंटियर नियुक्त जिनका कोई आपराधिक पृष्ठ भूमि न हो।*
( **6) नशा करने वाले *व्यक्तियों को अपने समिति में या वालेंटियर नहीं बनाए।*
( *7) भड़काऊ या* *आपत्तिजनक मैसेज या पोस्ट न ही करेंगे और न ही किसी अफवाह को फैलाने में शामिल होंगे।*
( *8)अपने अपने पंडालो में आवश्यकतानुसार CCTV camera लगवाएं। ज्वलनशील पदार्थ पंडाल में न रखें।*
( *9) महिलाओं और बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखें।*
*(10) शोभा यात्रा और विसर्जन झांकी की दौरान नशा का सेवन किए हुए व्यक्ति को इसमें शामिल न करें जुलूस में हथियार या प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर चलना पूर्णतः वर्जित है ऐसा करते पाए जाने पर सख्त वैधानिक *कार्यवाही की जाएग।*
Jd News Vision