Breaking News

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार 

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.):  :*अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

*नशे के विरूद्ध तारबाहर पुलिस की बडी कार्यवाही।*

*आरोपी के कब्जे से 6.396 किग्रा गांजा एवं 01 नग मोबाईल किया गया जप्त।*

*आरोपी को सेरसा मैदान रोड के पास से घेराबंदी कर पकडा गया है।*

 

*नाम आरोपी- 1 आकाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 25 साल सा. अशोक विहार फेस-2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.*

 

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध नशे की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम एवं कड़ी कार्यवही हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया था जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना तारबाहर द्वारा टीम बनाकर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सेरसा मैदान रोड तारबाहर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को ट्राली बैग में सरकंडा की ओर बिक्री करने हेतु ले जा रहा है कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर उसके कब्जे से 6.396 किग्रा गांजा एवं 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर झारसुगुडा से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने लाना बताया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. राजेश श्रीवास, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेंदले , आर. राहुल राजपूत, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, मोहन कोर्राम का सराहनीय योगदान रहा।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *