Breaking News

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) : : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही*

 

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 15.08.2026

को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.08.2026 को प्रार्थी अपने भाइयों के साथ अपने मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स सी जी 10 ए जे 6854 में पर्यटन स्थल औरापानी घूमने गए थे जहां घूमने के बाद शाम को आकर देखे तो मोटर साइकिल नहीं था जिसे आस पास खोजने पर पता नहीं चलने पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 669/2026 धारा 303(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना उपरांत घटना स्थल निरीक्षण , एवं कथन गवाह के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर उनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर प्रश्नोत्तरी करने पर विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा पर्यटन स्थल औरापानी से 01 नग मोटर साइकिल चोरी करना कबूल करने पर विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।

About admin

Check Also

सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध – मयंकेश्वर शरण सिंह….

Jdnews Vision…. कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने पर जोर… लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *