Breaking News

दो बाइकों की टक्कर में वृद्ध महिला गंभीर घायल, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

तिलहर/शाहजहांपुर : : तिलहर कोतवाली क्षेत्र के निगोही रोड स्थित सरेली गांव के निकट सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जनयूरी निवासी प्रदीप अपनी 65 वर्षीय माता सोमवती को लेकर किसी कार्य से तिलहर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रदीप और उनकी माता सोमवती सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *