एमिटी में ‘यंग स्पार्क 2026’ का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखे उद्यमिता और स्टार्टअप के गुर…

Jdnews Vision….

लखनऊ, 10 सितंबर  : : नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाले युवा तैयार करने की दिशा में एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो दिवसीय ‘एंटरप्रेन्योरशिप सेंसिटाइजेशन सेशन एवं यंग स्पार्क 2026’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के एमिटी इनोवेशन इन्क्यूबेटर (एआईआई) की ओर से किया गया जिसमें लखनऊ कैंपस के विभिन्न संस्थानों के करीब 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप निर्माण और इन्क्यूबेशन की संभावनाओं से परिचित कराना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह एक नए विचार को विकसित कर उसे व्यावहारिक व्यवसायिक मॉडल और आगे चलकर सफल उद्यम में बदला जा सकता है।

कार्यक्रम में एमिटी इनोवेशन इन्क्यूबेटर (एआईआई) के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्री विजय वीर सिंह और वाइस प्रेसीडेंट श्री संयम ढींगरा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन एमिटी विष्वविद्यालय लखनऊ परिसर के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अनिल वशिष्ठ और डिप्टी प्रो वाइस चांसलर विंग कमांडर डॉ. अनिल कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अलावा फैकल्टी सदस्यों और लखनऊ परिसर के विभिन्न विभागों के विभागाधक्षों के लिए भी एक विशेष सत्र आयोजित किया गया।

 

सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्री विजय वीर सिंह ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता की सोच विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवीनतम बदलावों के प्रति जागरूक, संवेदनशील और प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों के नए विचारों को सही दिशा देने के साथ उन्हें बेहतर मेंटरशिप उपलब्ध करा सकते हैं। देष को विकसित करने की दिषा में रोजगार के अवसर सृजित करने वाले उद्यमियों की अग्रणी भूमिका होगी और इसके लिए हमें ऐसे युवा उद्यमियों की आवष्यकता है जिनकी सोच में नवाचार हो।

 

डिप्टी प्रो वाइस चांसलर विंग कमांडर डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि, यंग स्पार्क 2026 एमिटी लखनऊ में स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को केवल विचार तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उद्यम में बदलने के लिए एक संरचित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का समन्वयन सुश्री रश्मि त्रिपाठी, रीजनल फैकल्टी लीडर, एमिटी इनोवेशन इन्क्यूबेटर और डॉ. अरुण भदौरिया, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर, ई-सेल, एमिटी बिजनेस स्कूल ने किया। विभिन्न संस्थानों के ई-सेल फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स ने आयोजन में सहयोग दिया।

‘यंग स्पार्क 2026’ के शुभारंभ के साथ एमिटी इनोवेशन इन्क्यूबेटर ने विद्यार्थियों को नए विचारों को पहचानने, उन्हें नवाचार में बदलने और प्रभावशाली उद्यमों के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया है। विश्वविद्यालय का यह प्रयास कैंपस में एक मजबूत और जीवंत स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *