Breaking News

लखनऊ में होगा चार ROB और 4 नए पुलों का निर्माण ..

Jdnews Vision….

18 लाख की आबादी को होगा फायदा; हरौनी-केसरी खेड़ा आरओबी का काम शुरू

लखनऊ : : राजधानी को दिसंबर 2027 तक पांच नए रोड ओवर ब्रिज और एक अंडरपास मिलेंगे, जिससे 15-18 लाख लोगों को सीधा लाभ होगा। हरौनी, केसरी खेड़ा आरओबी और मरी माता फ्लाईओवर पहले ही शुरू हो चुके हैं।

राजधानी के लोगों को एक साल में पांच रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और एक अंडरपास मिलने जा रहे हैं। इनके बनने से शहर की पंद्रह से अठारह लाख आबादी को सीधे लाभ होगा। इनमें हरौनी, केसरी खेड़ा आरओबी इसी माह शुरू हो गए हैं, मरी माता फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन कई माह से चल रहा है। हालांकि इनका लोकार्पण अभी नहीं हुआ है।

अब मेहंदी घाट, पक्का पुल सेतु को दिसंबर 2026 और खरगापुर व मलिहाबाद आरओबी को दिसंबर 2027 तक शुरू करने की योजना है। यहीं नहीं, पीएम टेक्सटाइल सेतु बनकर तैयार है, यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा एप्रोच रोड न बनने से इस पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड और लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा द्वारा कई आरओबी, फ्लाईओवर का तोहफा दिसंबर 2027 तक लखनऊ को देने जा रहा है।

इनमें उन्नाव को जोड़ने वाला साईं नदी पर बना सेतु भी है। यह भी बनकर तैयार हो गया और इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया के मुताबिक इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर बनने वाला फ्लाइओवर दिसंबर 2027 तक बना लिया जाएगा।

About admin

Check Also

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान: सर्पदंश से बच्ची की मौत के बाद भी नहीं पहुंचे आला अधिकारी….

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता…. गोरखपुर : : बांसगांव तहसील के चिउटहा बसावनपुर में स्थानीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *