Breaking News

श्रीगणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगरपालिका में बैठक, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के निर्देश

Jdnews Vision

बलरामपुर : : श्रीगणेश महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बलरामपुर के प्रांगण में गणेश पूजा समितियों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने की। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों से सुझाव लेते हुए महोत्सव के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र के सभी गणेश पूजा पंडालों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए तथा चूने और पानी का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सभी पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दिन राप्ती घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा क्रेन के माध्यम से प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सीवर एवं जल निगम के कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न गणेश पूजा समितियों को पूजा थाल, अंगवस्त्र प्रदान करने के साथ ही 2,500 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।

गणपति पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमाएं 14 सितंबर को पूजा पंडालों में स्थापित की जाएंगी तथा 21 सितंबर को राप्ती घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। और आयोजकों से डीजे बजाते समय बेस कम रखने की अपील की। डॉ. तुलसीष दुबे ने आयोजकों से महोत्सव को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि डी पी सिंह, कमलेश त्रिपाठी, अम्बरीष शुक्ला, भानु प्रकाश, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, सभासद संजय मिश्रा, आनंद गुप्ता चिंटू, राघवेंद्र, कांन्त सिंह मंटू, नंदलाल तिवारी, सिद्धार्थ साहू, विनोद गिरी, जयंत सिंह, कुन्नू कश्यप सहित गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *