Breaking News

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में संस्कृत दिवस उत्सव सम्पन्न…

Jdnews Vision….

 

लखनऊ : : नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में 15 सितंबर 2026 को संस्कृत विभाग के तत्वावधान में संस्कृत दिवस उत्सव का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा, भारतीय ज्ञान-विज्ञान में उसके योगदान तथा वर्तमान समय में संस्कृत के व्यावहारिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

उत्सव के दौरान छात्राओं ने संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं दैनिक जीवन में उसके प्रयोग के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत एवं रंगमंच

की प्रशिक्षिका मुन्नी देवी उपस्थित रहीं जिनका स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर डॉ उषा मिश्रा के द्वारा तथा प्राचार्य प्रो0 शालिनी श्रीवास्तव का स्वागत डॉ उमा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को जीवंत एवं प्रभावपूर्ण बना दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कृत को केवल प्राचीन भाषा न मानकर भारतीय संस्कृति, ज्ञान-परंपरा और वैज्ञानिक चिंतन की सशक्त वाहिका के रूप में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा जान्हवी शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका मिश्रा के द्वारा किया गया।उक्त अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

About admin

Check Also

यूपी चुनाव 2027 को लेकर भाजपा कार्यसमिति की लखनऊ में बैठक, शाह और नितिन नवीन होंगे शामिल

Jdnews Vision…. लखनऊ: :  चुनावी वर्ष में भाजपा अपने तरकश में हर वो तीर सजाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *