Breaking News

होटल में खाना लेने गए युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता……

गोरखपुर: :  कोतवाली थाना क्षेत्र के हबीब होटल के पास सोमवार की रात करीब 10:30 बजे खाना लेने गए एक युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में पीड़ित के भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाया और कोतवाली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी शाहनवाज (पुत्र राफिउल्ला) मंगलवार रात करीब 10:30 बजे शाहमारूफ़ के पास स्थित हबीब होटल पर खाना लेने गया था। पीड़ित के भाई ने बताया कि वहां पहले से मौजूद अकबर के लड़के और होटल में काम करने वाले 8 से 10 अज्ञात लोगों ने शाहनवाज को घेर लिया।आरोप है कि दबंगों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शाहनवाज के चिल्लाने पर आस-पास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े, जिन्हें आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाई ने घायल शाहनवाज को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को नामजद व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

यूपी चुनाव 2027 को लेकर भाजपा कार्यसमिति की लखनऊ में बैठक, शाह और नितिन नवीन होंगे शामिल

Jdnews Vision…. लखनऊ: :  चुनावी वर्ष में भाजपा अपने तरकश में हर वो तीर सजाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *