Jdnews Vision….
संतोष कूमार गुप्ता….
बिल सुधार से लेकर खराब मीटर बदलने और विद्युत भार घटाने-बढ़ाने तक की मिलेगी सुविधा….
कौड़ीराम, /गोरखपुर: : विद्युत वितरण खंड कौड़ीराम की ओर से सोमवार को गोला रोड स्थित पुराने पावर हाउस परिसर में विशाल मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की सुविधा मौके पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अवर अभियंता अजय कन्नौजिया ने बताया कि कैंप में बिजली बिल में गड़बड़ी होने पर उसका सुधार, खराब मीटर को बदलने, विद्युत भार घटाने अथवा बढ़ाने सहित विभाग से संबंधित अन्य कार्यों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और विभागीय सुविधाओं का लाभ उठाएं।
कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
Jd News Vision