Breaking News

पत्रकारों की सुरक्षा और हक की लड़ाई के लिए एकजुटता जरूरी : डॉ. टी. एन. गुप्ता ….

Jdnews Vision….

 

नौतनवा/महराजगंज : : नौतनवा तहसील सभागार में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नौतनवा इकाई के अध्यक्ष दीपक कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. T.N. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सचिव एम एम खान उर्फ फिरोज मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. T.N. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर हमले और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पत्रकारों को अपनी सुरक्षा और हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समुदाय संगठित होकर ही अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकता है और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के विचारों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा, सम्मान और समर्थन के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

विशिष्ट अतिथि मंडल सचिव एम एम खान उर्फ फिरोज नें कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संगठन एक मिशन के तहत कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब इसका विस्तार करते हुए पत्रकारों को एक मजबूत कड़ी के रूप में जोड़ा जाए।

बैठक को पत्रकार धीरेन्द्र दुबे, अफरोज अहमद (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, महराजगंज), प्रमोद कुमार सिंह, अजहरुद्दीन खान (नौतनवा इकाई अध्यक्ष), सचिव सुनील कुमार जायसवाल, शमशेर खान सहित अन्य पत्रकारों ने भी संबोधित किया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर चर्चा की गई।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *