Jdnews Vision….
**आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून लगा बटनदार चाकू किया गया जप्त**
**आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर**
***गिरफ्तार आरोपी:** **राहुल यादव** पिता स्व. तिहारू यादव (उम्र 28 वर्ष, स्थायी पता- अटल चौक, खमतराई, हाल मुकाम- मढ़घटिया रोड, गुप्ता का मकान, बहतराई, सरकंडा, बिलासपुर)।
**घटना का संक्षिप्त सार:** दिनांक 16/09/2026 को प्रार्थी अरुण कुमार यादव (पिता स्व. भोगीराम यादव, उम्र 62 वर्ष, निवासी- बहतराई, सरकंडा) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का महेंद्र यादव (उम्र 36 वर्ष) घर से घूमने गया था। रात्रि करीब 08:30 बजे प्रार्थी के दोस्त का लड़का विक्रम कौशिक ने घर आकर अर्जेंट काम बताकर प्रथम अस्पताल ले गया। वहां पहुंचने पर विक्रम ने बताया कि गांव का रहने वाला **राहुल यादव** अपने पत्नी के साथ बहतराई नया तालाब के पास आपस में झगड़ रहा था। जब प्रार्थी के लड़के महेंद्र उर्फ गोलू यादव ने राहुल यादव को अश्लील गाली-गलौज करने से मना किया, तो राहुल यादव अपनी पत्नी को लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर उसने महेंद्र यादव से कहा कि *”तुम हमारे आपस के लड़ाई में क्यों पड़ रहे हो”* और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे बटनदार चाकू से महेंद्र के पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल को विक्रम कौशिक एवं अन्य साथियों द्वारा प्रथम अस्पताल सरकंडा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध *अपराध क्रमांक:** 1330/2026 *धाराएं:** धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही/आरोपी की गिरफ्तारी -* घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गइ जिस पर इस प्रकार चाकू से प्राणघातक हमला करने जैसे गंभीर मामला को ध्यान में रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु *पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित किया गया। आरोपी राहूल यादव फरार हो रहा था, जिसे मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर घटना के कुछ घंटे की भीतर ही पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जिसमें खून लगा था विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Jd News Vision