Breaking News

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा*

जेडी न्यूज विजन….

​तुलसीपुर (बलरामपुर):  :विकासखंड गैसड़ी के ग्राम चरनगहिया में आज उस वक्त मातम छा गया, जब गाँव के निवासी विष्णु कश्यप (पुत्र कुन्नू) जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया जिनकी उम्र लगभग 6-7 साल दूसरे की उम्र लगभग तीन-चार साल की है।
​ *घटना का विवरण ​समय आज सुबह लगभग 10:00 बजे विष्णु के तालाब में डूबने की सूचना मिली।* *परिजनजैसे ही यह खबर परिवार तक पहुँची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।*
​पुलिस कार्यवाही: स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना तुलसीपुर की पुलिस मौके पर पहुँची।
​वर्तमान स्थिति पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर दोपहर लगभग 3:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।​गाँव में शोक की लहर​इस हृदयविदारक घटना से पूरे चरनगहिया गाँव में शोक का माहौल है। मिलनसार स्वभाव के विष्णु की असामयिक मृत्यु से हर आँख नम है। शोकाकुल परिवार इस समय गहरे सदमे और परेशानी में है।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *