फैमिली आईडी से प्रत्येक परिवार को मिलेगी पहचान : विपिन सिंह 

Jd news Vision…..

संतोष कुमारे गुप्ता….

– कौड़ीराम में 50 लाभार्थियों को मिला कार्ड…

गजपुर बाजार / कौड़ीराम  ब्लाक परिसर में बुधवार को फैमिली आईडी कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन कुमार सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के 50 लोगों को फैमिली आईडी कार्ड वितरित किया। कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विपिन कुमार सिंह ने कहा प्रदेश सरकार की ओर से ‘एक परिवार, एक पहचान’ की अवधारणा को साकार करने के लिए फैमिली आईडी कार्ड बनाया जा रहा है। फैमिली आईडी के माध्यम से परिवारों का एकीकृत डाटा तैयार होगा, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है।

विधायक ने कहा डबल इंजन की सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन किस्तों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से समूहों से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने की। संचालन ग्राम प्रधान संघ के निवर्तमान अध्यक्ष रामप्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक मुकुंद नारायण सेवक पांडेय, इंद्रावती देवी, धनंजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *