Jdnews Vision….
रिपोर्ट:-जयसिह….
विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सीएम और पीएम को संबोधित ज्ञापन शासन को भेजा।
बलरामपुर 19 सितंबर : : विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर में जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के मांग पत्र को लेकर शासन को ज्ञापन सौपा जिसमें भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया
ज्ञापन में कहा गया कि विश्व हिंदू महासंघ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पंजीकृत एक अंतरराष्ट्रीय महा संगठन है गोरख पीठाधीश्वर के आशीर्वाद से चलने वाले धर्माचार्य डॉक्टर हरिओम पाठक तथा प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में गोरक्ष पीठाधीश्वर राष्ट्र संत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि 12 सितंबर के अवसर पर शोभायात्रा के माध्यम से श्री कृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जन समर्थन प्राप्त किया गया है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इतिहास गवाह है इस पूरे राजस्व रकबे पर हिंदू मंदिर था
अंतिम बार ओरछा के राजा वीर सिंह जू देव बुंदेला ने विशाल मंदिर का निर्माण कराया था औरंगज़ेब ने मंदिर विध्वंस करके मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन का कूट रचित बटवारा जबरन अतिक्रमण और बृहद हिंदू समाज के साथ धोखा है संसद में बहुमत का दुरुपयोग कर बनाया गया पूजा स्थल अधिनियम 1991 अमान्य होना चाहिए छल पूर्वक किए गए बंटवारे को न्याय उचित ठहरना हिंदू आस्था पर आघात है विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि का बटवारा निरस्त कराकर पूरी भूमि श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के नाम की जाए ताकि उसे स्थान पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य और दिव्या मंदिर बन सके।
Jd News Vision