नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान, 2325 लोगों व 1811 वाहनों की जांच

Jdnews vision

संतोष कुमार गुप्ता…

691 वाहनों का चालान, 5.60 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया

गोरखपुर : : अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देशन में नेपाल सीमा से सटे जनपदों के सीमावर्ती थानों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान 07 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य अवैध तस्करी, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस बल को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती कर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 2325 व्यक्तियों और 1811 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 691 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जिससे कुल 5,60,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *