Breaking News

शिक्षकों से संपर्क कर संजयन त्रिपाठी ने मांगा सहयोग

Jdnews Vision…..

सतोष कुमार गुप्ता….

गजपुर बाजार :  : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के भावी प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी ने सोमवार को कछार इंटरमीडिएट कालेज, गजपुर पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव में सहयोग का आग्रह किया।

डॉ. त्रिपाठी ने शिक्षकों से संवाद करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इसके लिए संघर्ष में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान प्रधानाचार्य योगेश कुमार चौधरी, भास्कर नारायण, भोलानाथ सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

शोभायात्रा में झूम रही थी महिला..अचानक जनरेटर में फंसे बाल; सिर की खाल तक उखड़ी…हालत गंभीर….

Jdnews Vision…. उन्नाव  : : यहाँ पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *