Breaking News

तेज डीजे पर लगे प्रभावी रोक, विसर्जन जुलूसों में हो कड़ाई से ध्वनि नियंत्रण…

Jdnews Vision….

पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और डीजे जब्ती की मांग…

तुलसीपुर, बलरामपुर: : त्योहारों के दौरान प्रतिमा विसर्जन जुलूसों में मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तेज ध्वनि से बच्चों, बुजुर्गों, हृदय रोगियों, विद्यार्थियों और अन्य संवेदनशील लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पत्रकारों ने कहा कि कई जुलूसों में डीजे की तेज आवाज को लेकर प्रतिस्पर्धा की स्थिति बन जाती है। प्रतिमाओं को सड़क पर रोककर घंटों तेज ध्वनि में नृत्य किए जाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ यातायात और आमजन की परेशानी भी बढ़ती है। हाल में बलरामपुर मुख्यालय में विसर्जन जुलूस के दौरान एक करीब 13 वर्षीय छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मृत्यु की घटना का हवाला देते हुए इसे गंभीर चेतावनी बताया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि शांति समिति की बैठक में डीजे को लेकर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए और विसर्जन जुलूसों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि की अनुमति दी जाए। जुलूसों की निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

पत्रकारों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई हो तथा आवश्यकता पड़ने पर डीजे उपकरण जब्त कर विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ज्ञापन देने वालों में जीतेन्द्र श्रीवास्तव योगेंद्र मिश्रा अमित श्रीवास्तव तथा शुकदेव चौरसिया शामिल रहे।

About admin

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कला और रचनात्मकता की अहम भूमिका — कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा….

Jdnews Vision…. अरुण कुमार राव…… पिपरा चन्द्रभान : : विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्र निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *