Breaking News

पथरी के आपरेशन के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, गोरखपुर ले जाते समय मौत….

Jdnews vision…

संतोष कुमार गुप्ता…

– कौड़ीराम के परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल में हो रहा था आपरेशन….

गजपुर बाजार : बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग स्थित परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल में मंगलवार को पथरी का आपरेशन कराने पहुंची महिला की हालत बिगड़ने के बाद गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। देर शाम महिला के शव के साथ स्वजनों ने अस्पताल के सामने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने पहले तहरीर दी फिर पुलिस से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

गगहा थाना क्षेत्र के कलानी गांव निवासी कमला देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार मंगलवार सुबह पथरी का आपरेशन कराने परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल पहुंची थीं। आपरेशन के लिए ओटी में ले जाने के बाद चीरा लगाते ही महिला का रक्तचाप अचानक बढ़ गया। इसके बाद चिकित्सकों ने दवा दी, जिसके बाद महिला को झटका आया और रक्तचाप काफी नीचे चला गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल से महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल के संचालक राधेश्याम वर्मा उर्फ पप्पू ने बताया कि महिला को अभी चीरा नहीं लगा था, ओटी में हालत बिगड़ने पर तत्काल उसे गोरखपुर रेफर किया गया था। वहीं बांसगांव थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई की इच्छा नहीं जताई गई है।

About admin

Check Also

तेज डीजे पर लगे प्रभावी रोक, विसर्जन जुलूसों में हो कड़ाई से ध्वनि नियंत्रण…

Jdnews Vision…. पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और डीजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *