Breaking News

गोरखपुर में लेखपालों का बड़ा ऐलान: अतिरिक्त हलके का काम बंद, रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता….

JdnewsVisionr

संतोष कुमार गुप्ता…..

 

*‘एक वेतन-एक हलका’ समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन तेज…

 

*सदर तहसील में अनिल कुमार राय के नेतृत्व में अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज वापस*…

गोरखपुर: : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शासन और राजस्व परिषद द्वारा संवर्ग की मांगों पर अपेक्षित विचार नहीं किए जाने के विरोध में ‘एक वेतन-एक हलका’ के तहत अतिरिक्त क्षेत्र में काम नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील सदर में अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज और बस्ता रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंप दिया गया।

लेखपाल संघ का कहना है कि लेखपालों पर अतिरिक्त हलकों का कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब अतिरिक्त हलके का ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य नहीं किया जाएगा। इसमें आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, कृषि दुर्घटना, धारा 80, धारा 98, वरासत समेत अन्य राजस्व संबंधी कार्य शामिल हैं।

संघ की ओर से जारी मांगों में अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, 2800 ग्रेड पे लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) बहाल करने और 22 से अधिक क्षेत्रों का बहिष्कार समाप्त करने जैसी मांगें प्रमुख हैं। इसके अलावा लंबित देयों का तत्काल भुगतान, डीपीसी (DPC) की सूची जारी करने, तकनीकी कैडर का दर्जा देने, नियमित पदों पर नियुक्ति एवं रिक्त पदों को भरने तथा अवशेष लेखपाल परीक्षा परिणाम को जनपदों तक पहुंचाने की मांग भी शामिल है।

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार राय के नेतृत्व में लेखपाल अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में अन्य कार्यों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया जा सकता है।

अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा कराने के दौरान तहसील मंत्री रत्नेश सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष छांगुर प्रसाद तथा जिला कार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, संगठन मंत्री जावेद खान, मीडिया प्रभारी जयदेव सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

About admin

Check Also

तेज डीजे पर लगे प्रभावी रोक, विसर्जन जुलूसों में हो कड़ाई से ध्वनि नियंत्रण…

Jdnews Vision…. पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और डीजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *