Jdnews Vision….
बरहन के रिद्धि-सिद्धि फार्म हाउस में जुटे कुशवाहा-शाक्य समाज के लोग, विधानसभा टिकट की दावेदारी के बीच सम्मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन….
बरहन : : एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। मंगलवार को बरहन स्थित रिद्धि-सिद्धि फार्म हाउस में सपा नेता और एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाहा की ओर से पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य और सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कुशवाहा-शाक्य समाज की भागीदारी पर रहा जोर
सम्मेलन में कुशवाहा और शाक्य समाज के लोगों की भागीदारी रही। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की ओर से डॉ. सुरेश कुशवाहा की विधानसभा टिकट की दावेदारी के समर्थन की बात भी कही गई।
डॉ. सुरेश कुशवाहा एत्मादपुर विधानसभा सीट से सपा के संभावित दावेदारों में शामिल हैं। सम्मेलन को उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठन में अपनी दावेदारी को सामने रखने के कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
मंच से संगठन मजबूत करने का संदेश
कार्यक्रम में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने पीडीए के तहत पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी की बात रखी। सपा की ओर से उत्तर प्रदेश में पीडीए सामाजिक समूहों को केंद्र में रखकर राजनीतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में बाबूलाल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, श्याम बाबू कुशवाह, दिनेश शाक्य, भीकम सिंह शाक्य पूर्व प्रधान, विजेंद्र सिंह शाक्य पूर्व प्रधान, मदन कुशवाहा, पवन कुशवाहा, गीतम सिंह कुशवाहा प्रधान, मुन्नीलाल कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, कुशीराम कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, गिर्राज सिंह कुशवाहा, रामजी लाल, प्रेम सिंह शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय एक हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।
Jd News Vision