Breaking News

बाढ़ की त्रासदी के बीच मदद का हाथ, जीवन ज्योति ट्रस्ट ने बांटी राहत सामग्री….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम, गोरखपुर, 4 अक्टूबर : :  बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों के लिए जीवन ज्योति समाज सेवा ट्रस्ट, धस्का, कौड़ीराम ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है।

गांधी जी के विचारों से प्रेरित ट्रस्ट की ओर से धस्की के पास मैदान में शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन व आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की झलक देखने को मिली।

ट्रस्ट के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई। राहत सामग्री लेने के लिए बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। ट्रस्ट की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ट्रस्ट की अध्यक्ष कंचन गोस्वामी ने कहा, “महात्मा गांधी ने समाज को सेवा, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाया है। आपदा के समय पीड़ितों की सहायता करना ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपील भी की।

ट्रस्ट ने भविष्य में भी जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मातृ आंचल सेवा संस्थान की अध्यक्षा पुष्पलता सिंह ‘अम्मा’, शिक्षक नेता एवं समाजसेवी ज्ञानेंद्र ओझा, पुष्पराज दुबे, शिवेंद्र उपाध्याय, विनय पाठक, पंकज पांडेय एवं सविता राय मौजूद रहीं और ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना की।

About admin

Check Also

…कुछ गिफ़्ट-विफ़्ट लाए क्या भाई…! ..

Jdnews Vidion….. व्यंग्य – कुछ गिफ़्ट-विफ़्ट लाए क्या भाई…!   दिवाली का गिफ़्ट मुंह लग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *