Breaking News

दुर्गा पूजा की तैयारियां पूर्ण, केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने उठाई आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग, डीजे प्रतिबंध पर पुनर्विचार की मांग…

Jdnews Vision…

तुलसीपुर/ बलरामपुर : : आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति, तुलसीपुर द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

महासमिति ने विशेष रूप से डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करते हुए प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की । समिति ने कहा है कि पर्व के दौरान धार्मिक आयोजन एवं शोभायात्रा की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रासंगिक दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे संचालन की अनुमति दी जानी चाहिए।

 

ज्ञापन में प्रमुख मांगे—

 

– सभी दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था।

– नवरात्रि से पूर्व सड़कों, पटरियों एवं नालियों से संबंधित निर्माण कार्यों को व्यवस्थित कराने।

– विजयदशमी से पूर्व नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने।

– पर्व के दौरान आवागमन प्रभावित करने वाले निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोकने।

– प्रमुख धार्मिक क्षेत्रों में मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री पर नियमानुसार व्यवस्था।

– पूर्व वर्षों की भांति नगर को विद्युत कटौती से मुक्त रखने।

– हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट सहित प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने।

– पूजा पंडालों एवं आसपास विशेष साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं छिड़काव।

– सभी प्रमुख पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

 

केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने प्रशासन से आग्रह किया है कि नवरात्रि प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनिल कसौधन, घनश्याम गुप्ता, रंणजय कमला, संजय प्रजापति, दीपू,राज अग्रहरी, सौरभ, रजत, शक्ति वर्मा, अमर सिंह, रवि पांडे,अभिषेक त्रिपाठी, इष्ट देव, रामदयाल सोनी, मुकेश कुमार, मनोज, राजेश कसौधन, विनोद कुमार आदि दर्जनों की संख्या में कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *