Breaking News

सेवा संकल्प अभियान में योजनाओं की जानकारी, विधायक ने दिव्यांगों में बांटी ट्राईसाइकिल…

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता…..

– ब्लाक मुख्यालय कौड़ीराम पर पंद्रह विभागों द्वारा लगाया गया स्टाल

गजपुर बाजार : :  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लाक मुख्यालय कौड़ीराम परिसर में जनकल्याण से जनभागीदारी तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र लोगों को लाभ दिलाएं। जनभागीदारी से ही विकसित और आत्मनिर्भर समाज की नींव मजबूत होगी।

उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।

उप निदेशक पंचायतीराज हिमांशु शेखर ठाकुर ने पंचायतों के माध्यम से संचालित योजनाओं और ग्रामीण विकास में जनसहभागिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कौड़ीराम सत्येंद्र पाल सिंह ने की तथा संचालन रामप्रसाद यादव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पांच दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में साड़ी वितरण, तीन आशा कार्यकत्री को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दस टीबी मरीजों को गोद लिया गया।

इस अवसर पर ब्लाक परिसर में 15 विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का मुख्य अतिथि ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पंचायतीराज, कृषि, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, आवास, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के स्टालों पर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। लोगों ने स्टालों पर पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में सीडीपीओ रचना पांडेय, एडीओ पंचायत अजय सिंह, बीईओ जेपी मौर्य, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष वर्मा, सुनंदा सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विनोद सिंह, पूर्व जिपंस विनोद नायक, विनय कुमार श्रीवास्तव, धनंजय यादव सहित ग्राम पंचायत प्रशासक, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सफाईकर्मी, पंचायत सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *