Breaking News

कांग्रेस ने किया “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम को लेकर पैदल मार्च…

Jdnews Vision

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम 6 अक्टूबर : : बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कौड़ीराम मेंन चौराहे से लेकर बलुआ मंदिर तक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम को लेकर पैदल मार्च कर निर्वाचन आयोग के मुख्य अधिकारी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा की मांग की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी श्री अभिषेक दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गद्दार ज्ञानेश कुमार को जेल जाना होगा भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की साजिश की है अब प्रदेश की जनता इसके कारनामे को जान चुकी है कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संदीप गोरखपुरी एवं अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम में बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पूनम आजाद ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पांडे , पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो ,जेपी अशोक कुमार सिंह सत्येंद्र निषाद, सतीश एडवोकेट वरुण सिंह ,रामकेश त्रिपाठी शिवानंद ओझा, सैयद जमाल स्नेह लता गौतम ,अभिषेक राय गांधी मंटू पांडे सुभाष चंद्र दुबे, हरी सेवक त्रिपाठी विक्रमादित्य , विजय राय हरिराम राय अर्जुन कुमार सिंह महेंद्र नाथ मिश्रा सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

About admin

Check Also

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा…

Jdnews Vision….. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन के बाद सीएम ने गायों-गोवंश को खिलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *