Breaking News

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले वकीलों के गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया कारवाई….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ : : जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले वकीलों के गिरोह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद हरकत में आई पुलिस ने वजीरगंज क्षेत्र में दो वकीलों को गिरफ्तार किया है।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा पर एक वरिष्ठ वकील से मारपीट और बार के नाम पर जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि सौरभ वर्मा का नाम पहले भी कई विवादों में सुर्खियों में आ चुका है। इसी मामले में ACP चौक के निर्देशन में गुरुवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल ने सौरभ वर्मा के घर दबिश दी। इस दौरान सौरभ वर्मा समेत सात लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। फिलहाल सौरभ वर्मा पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं और उनकी तलाश जारी है। इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में वकीलों की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर स्वतः संज्ञान लिया। जस्टिस विनोद दिवाकर की एकलपीठ ने बार काउंसिल से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।

रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। प्रदेश में 5,14,439 सक्रिय पंजीकृत वकीलों में से 4,157 वकीलों पर 5,056 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 418 वकीलों पर तीन या उससे अधिक और 28 वकीलों पर 11 से ज्यादा एफआईआर हैं। एक वकील के खिलाफ तो 46 मुकदमे दर्ज पाए गए। राजधानी लखनऊ की स्थिति सबसे गंभीर है। यहां 905 वकीलों पर 575 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले वजीरगंज थाने में 422 वकीलों के खिलाफ 236 केस लंबित हैं। हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव को निर्देश दिए हैं कि 105 फर्जी डिग्रीधारक वकीलों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआईआर दर्ज कराई जाए। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

About admin

Check Also

दलालों द्वारा होते बैनामे निष्पादित बिक़य धन राशि मिलती नहीं

जेडी न्यूज़ विज़न… मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज लखनऊ तहसील में होते बैनामे निष्पादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *