Breaking News

दुर्गा पूजा की शोभायात्रा के रास्ते लाल चौराहे पर नाला निर्माण दशहरे के बाद कराने की मांग पर,आश्वासन….

Jdnews Vision…..

तुलसीपुर : :  केंद्रीय श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा लगभग तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी को सम्बोधित उपजिलाधिकारी को पत्र देकर लाल चौराहे पर प्रारंभ किए गए नाला निर्माण कार्य को दशहरे के बाद तक स्थगित रखने का अनुरोध किया गया था।

महासमिति ने पत्र में अवगत कराया था कि इसी मार्ग से दुर्गा पूजा की शोभायात्रा दो बार होकर गुजरती है तथा नजदीक ही दुर्गा प्रतिमा का पंडाल भी स्थापित किया जाता है। निर्माण कार्य जारी रहने की स्थिति में गंदे पानी का बहना और मार्ग अवरुद्ध होने के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है।

L

इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी से केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा वार्ता की गई, जिसमें उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लाल चौराहे पर चल रहे नाला निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा दशहरे के बाद पुनः कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।

महासमिति ने प्रशासन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा एवं जैसे महत्वपूर्ण पर्वों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शोभायात्रा की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *