Breaking News

बैंक हड़ताल के बीच एसबीआई ग्राहकों की मौज! 3 दिन तक किसी भी एटीएम से निकालें बिल्कुल मुफ्त कैश

Jdnews Vision….

27 सितंबर को भी सामान्य रूप से खुलेंगी बैंक शाखाएं….

देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस हड़ताल की खबर से आम जनता के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन इसी बीच आम लोगों, किसानों और ग्रामीण खाताधारकों के लिए बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है।

एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा…

अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी एसबीआई (SBI) में है, तो बैंक का यह नया अपडेट आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। दरअसल, तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि इन तीन दिनों में किसी भी तरह का एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इस दौरान एसबीआई के ग्राहक देश के किसी भी बैंक के एटीएम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से कैश निकाल सकेंगे। यानी अब आपको पैसों की जरूरत पड़ने पर सिर्फ एसबीआई का ही एटीएम ढूंढने की कोई जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप किसी भी दूसरे बैंक के एटीएम से भी बिना रोकटोक पैसे निकाल पाएंगे और बैंक की तरफ से आपसे कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

हड़ताल में भी खुले रहेंगे सहकारी बैंक

इस तीन दिवसीय बैंक शटडाउन के दौरान देश भर के सहकारी बैंक पूरी तरह सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने साफ कर दिया है कि उनके बैंक कर्मचारी इस हड़ताल में बिल्कुल भी शामिल नहीं होंगे। ऐसे में ग्राहकों को पैसे जमा करने, निकासी करने और दूसरे जरूरी बैंकिंग कामों के लिए सहकारी बैंकों में लगातार सेवाएं मिलती रहेंगी। हालांकि, अलग-अलग बैंकों में सेवाओं की उपलब्धता उनके स्थानीय कामकाज पर निर्भर कर सकती है।

सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के संगठनों के अनुसार, 28, 29 और 30 सितंबर को शहरी सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक सुचारू रूप से काम करेंगे। इन बैंकों के कर्मचारी हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक इन बैंक शाखाओं में जाकर आसानी से लेन-देन कर सकते हैं।

किन बैंकिंग सेवाओं का उठा सकेंगे लाभ?…

इन सहकारी बैंकों में ग्राहकों को नकदी जमा करने, पैसे निकालने, रकम ट्रांसफर करने और अन्य सामान्य बैंकिंग सेवाओं का पूरा लाभ मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए भी ये बैंक इस दौरान काफी मददगार साबित होंगे। इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख समितियां यानी पैक्स (PACS) ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं देने में पूरी तरह मदद करेंगी। हालांकि, किसी भी खास या विशिष्ट सेवा की उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

 

क्यों बुलाई गई है यह देशव्यापी बैंक हड़ताल?

 

यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक इस देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक यूनियनों की मुख्य मांगों में बैंकिंग सेक्टर में हफ्ते में सिर्फ पांच दिन कामकाज का नियम लागू करना शामिल है। इस मांग के तहत बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि शनिवार को भी बैंक पूरी तरह बंद रखे जाएं। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं पर पड़ने वाला है

हड़ताल शुरू होने से ठीक पहले आम ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर 2026 यानी रविवार के दिन भी सामान्य रूप से खुले रहने का निर्देश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी इस दिन देश भर की बैंक शाखाओं, कार्यालयों और संबंधित वित्तीय केंद्रों को चालू रखने की पूरी मंजूरी दे दी है। अगर आपको बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आप 27 सितंबर को इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, बैंक की शाखा में जाने से पहले वहां कामकाज के चालू होने की पुष्टि जरूर कर लें।

About admin

Check Also

बीजेपी ने किया नए प्रभारियों के नाम का ऐलान….

Jdnews Vision…. .स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ .सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की  मिली कमान… .विनोद तावड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *