Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाखापत्तनम दर्पण संस्था ने किया फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन….

…जेडी न्यूज़ विज़न…

(शैलेश कुमार वानिया” शैल”)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाखापत्तनम दर्पण संस्था द्वारा फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आज 8 मार्च 2026 विश्र्व महिला दिवस पर सुबह 7.00 बजे विशाखापत्तनम दर्पण सेवा संस्था द्वारा फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात उपस्थित थे। सरस्वती वंदना उषा दावडा गुजरात द्वारा । अतिथियों का परिचय और स्वागत संस्था अध्यक्ष के वी शर्मा ने किया। प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म की सुंदरता बढ़ाई। इस अवसर पर कुल 31 महिला कवयित्री ने अपनी रचनाएँ स्क्रीन पर उतारीं। व्हाट्सएप ग्रुप में 624 की भीड़ थी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट वितरित किए गए। तैयार ‘शैल’ ने कीया था। आभार दर्शन किरण चोनकर दीवानी धरमपुर गुजरात द्वारा । इस कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल आदि राज्यों के कवित्रियों ने उत्साह से भाग लिया। राष्ट्रगान 10.00बजे फोरम आर. मेहता ने प्रस्तुत किया ।भारत माता की जय नाद से विदाई ली।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *