Breaking News

संतराज यादव को भाजपा संकुल प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी…

Jdnews Vision……

संतोष कुमार गुप्ता……

कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देवरिया जनपद के प्रभारी संत राज यादव को भाजपा प्रदेश के संकुल प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई और श्री यादव को बधाई दी।

संत राज यादव की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, गोरखपुर के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री यादव अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत करने में योगदान देंगे।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्री यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About admin

Check Also

तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता…… *22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के और पंचायत सचिवालय रोस्टर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *