Breaking News

भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल की अहम संगठनात्मक बैठक शाहजहांपुर में संपन्न

Jdnews Vision…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

 

भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल की अहम संगठनात्मक बैठक शाहजहांपुर में संपन्न हुई जिसमें ईमानदार नेताओं की सहभागिता, किसान आयोग का गठन और वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मान पर विस्तृत चर्चा की गयी….

14 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता डॉ. ठाकुर दीपक सिंह ने अपनी टीम के साथ शाहजहांपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) ओमवीर सिंह सिसोदिया जी के निज निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हक एवं अधिकारों की लड़ाई को तीव्रता से लड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन किया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु ओ पर विचार-विमर्श: किया गया

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ठाकुर दीपक सिंह ने जोर देकर कहा कि संगठन की रीढ़ वे नेता हैं जो पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ भाव से किसानों की सेवा में लगे हैं। ऐसे ईमानदार और समर्पित नेताओं को संगठन में आगे लाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी ताकि किसान आंदोलन की पवित्रता और धार बनी रहे।

चर्चा के दौरान देश और प्रदेश में जल्द से जल्द ‘किसान आयोग’ के गठन की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि फसलों के लाभकारी मूल्य, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक समर्पित और अधिकार संपन्न किसान आयोग का होना अत्यंत आवश्यक है।

पुराने और वरिष्ठ नेताओं को वरीयता एवं सम्मान:

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पुराने, अनुभवी और संघर्षशील किसान नेताओं को संगठन में विशेष वरीयता दी जाएगी। जिन्होंने कठिन समय में संगठन को सींचा है, उनके त्याग और अनुभव का सम्मान करते हुए उन्हें अग्रिम पंक्ति में रखा जाएग

राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) ओमवीर सिंह सिसोदिया जी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ठाकुर दीपक सिंह और उनकी टीम का आत्मीय स्वागत किया और आश्वस्त किया कि युवा मोर्चा किसानों की आवाज को बुलंद करने और संगठन के नीति-निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *